HomeBreaking Newsमुख्यमंत्री विजय पर टिप्पणी मामले में डीएमके विधायक गिरफ्तार

मुख्यमंत्री विजय पर टिप्पणी मामले में डीएमके विधायक गिरफ्तार

तूतीकोरिन। तमिलनाडु के विलाथिकुलम से द्रविड़ मुनेत्र कषगम (डीएमके) के विधायक मार्कंडेयन को मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय पर कथित विवादित टिप्पणी करने के आरोप में सोमवार तड़के पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई तूतीकोरिन जिले के कोविलपट्टी में आयोजित एक सार्वजनिक सभा में दिए गए कथित बयान के संबंध में की गई।

बताया गया कि कुछ दिन पहले डीएमके की ओर से मतदाताओं को धन्यवाद देने के लिए आयोजित सभा में विधायक मार्कंडेयन ने मुख्यमंत्री विजय के खिलाफ कथित रूप से आपत्तिजनक और धमकी भरी टिप्पणी की थी। आरोप है कि उन्होंने मुख्यमंत्री पर भ्रष्टाचार से जुड़े बयान भी दिए, जिसके बाद मामला विवाद का कारण बन गया।

टीवीके की शिकायत पर दर्ज हुआ मामला

विधायक के बयान के बाद तमिलगा वेत्री कषगम (टीवीके) के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने विरोध जताया। पार्टी के तूतीकोरिन जिला पदाधिकारियों ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में मानहानि और धमकी देने का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

घर से हिरासत में लेने के दौरान समर्थकों का विरोध

पुलिस सोमवार तड़के बड़ी संख्या में जवानों के साथ विलाथिकुलम स्थित विधायक के आवास पहुंची और उन्हें गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में डीएमके कार्यकर्ता और समर्थक मौके पर जुट गए।

जब पुलिस विधायक को पूछताछ के लिए तूतीकोरिन पुलिस अधीक्षक कार्यालय ले जा रही थी, तब समर्थकों ने पुलिस वाहन का घेराव किया और सड़क पर विरोध प्रदर्शन किया। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करते हुए विधायक को अपने साथ ले गई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments