Homeझारखंडरांची में चला अतिक्रमण मुक्त अभियान, सामान जब्त

रांची में चला अतिक्रमण मुक्त अभियान, सामान जब्त

रांची। रांची नगर निगम की इनफोर्समेंट टीम, जिला प्रशासन और ट्रैफिक पुलिस ने संयुक्त रूप से सोमवार को बरियातु पेट्रोल पंप से रिम्स चौक होते हुए हिल व्यू चौक तक अतिक्रमण मुक्त अभियान चलाया। इस दौरान नो वेडिंग जोन में खड़े दुकानों, ठेला-खोमचा तथा सब्जी विक्रेताओं, दुकानों का सामान जब्त किया गया। साथ ही अवैध अस्थायी दुकानों को हटाया गया। इस अभियान के दौरान दो टेबल, दो काउंटर, एक गुमटी, एक दर्जन प्लास्टिक के कैरट जब्त किया गया। इसके अलावा गंदगी फैलाने और अतिक्रमण करने पर कुल 5500 का फाइन किया गया। इस अभियान के बाद निगम की टीम ने सभी वेंडर्स को भविष्य में सड़कों पर फिर से अतिक्रमण ना करने की हिदायत दी। प्रशासक अमित कुमार के निर्देश पर यह अभियान चलाया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments