Homeझारखंडखाद्य आपूर्ति मंत्री बन्ना गुप्ता ने किया सरायकेला खाद्य गोदाम का औचक...

खाद्य आपूर्ति मंत्री बन्ना गुप्ता ने किया सरायकेला खाद्य गोदाम का औचक निरीक्षण

सरायकेला। राज्य के खाद्य आपूर्ति मंत्री बन्ना गुप्ता ने गुरुवार को सरायकेला स्थित खाद्य गोदाम का दौरा कर औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने गोदाम के स्टॉक का मिलान कर प्रबंधक से पूरी जानकारी ली। इस दौरान उनके साथ सरायकेला एसडीओ, अंचल अधिकारी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, गोदाम प्रबंधक समेत कई प्रशासनिक पदाधिकारी भी मौजूद रहे। मंत्री के औचक निरीक्षण से जिले के पीडीएस दुकानदारों में हड़कंप मच गया।

इस दौरान मंत्री बना गुप्ता ने बताया कि इस निरीक्षक को सकारात्मकता के साथ लेने की जरूरत है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री की सोच है कि समाज के अंतिम पंक्ति में बैठे लोगों तक पहुंचने वाली योजनाओं का लाभ सीधे जनता तक पहुंचे। इसी कारण मंत्री होते हुए भी खाद्य गोदाम हो या सदर अस्पताल, वहां पहुंचकर विधि- व्यवस्था का जायजा लिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि छोटी-मोटी गलतियों पर किसी तरह की कोई कार्रवाई नहीं होगी, मगर सुनियोजित तरीके से हो रहे अपराध में शामिल लोगों को बख्शा नहीं जाएगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments