Homeझारखंडझारखंड के पूर्व मंत्री बच्चा सिंह का निधन

झारखंड के पूर्व मंत्री बच्चा सिंह का निधन

रांची। झारखंड के पूर्व मंत्री बच्चा सिंह का धनबाद में सोमवार को निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उनकी मौत अस्पताल में इलाज के दौरान हुई। कुछ माह पहले ही उन्हें दिल्ली में इलाज के लिए ले जाया गया था। उस वक्त वह बाथरूम से गिर गये थे। बच्चा सिंह सूर्य देव सिंह के भाई थे। बिहार से अलग होकर जब झारखंड बना तो वह बाबूलाल मरांडी की सरकार में मंत्री थे। बच्चा सिंह झारिया से विधायक रह चुके हैं। वह कभी सिंह मेंशन के स्तंभ हुआ करते थे। उन्होंने पहली बार विधानसभा का चुनाव साल 1991 में लड़ा लेकिन आबो देवी के हाथों उन्हें हार का सामना करना पड़ा। वर्ष 1995 में उन्होंने दोबारा झारखंड विधानसभा से अपनी किस्मत आजमायी लेकिन फिर हार गये। साल 2000 में उन्होंने पहली बार जीत स्वाद चखा और विधायक बने। इसके बाद उन्हें बाबूलाल मरांडी की सरकार में नगर विकास मंत्री बनाया गया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments