जी. के. राठौर बने रजरप्पा सीसीएल के नए जीएम, राजीव सिंह ने संभाला मगध-संघमित्र का जिम्मा

सुजीत सिन्हा की रिपोर्ट

रजरप्पा (रामगढ़)। सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) रजरप्पा क्षेत्र के महाप्रबंधक (जीएम) राजीव सिंह का स्थानांतरण मगध-संघमित्र क्षेत्र में कर दिया गया है। वहीं, उनकी जगह जी. के. राठौर ने रजरप्पा क्षेत्र के नए महाप्रबंधक के रूप में अपना पदभार ग्रहण कर लिया है। राठौर इससे पहले गिरिडीह क्षेत्र में महाप्रबंधक के पद पर कार्यरत थे। गौरतलब है कि निवर्तमान जीएम राजीव सिंह के कुशल नेतृत्व में रजरप्पा क्षेत्र ने वित्तीय वर्ष 2025-26 का कोयला उत्पादन लक्ष्य बिना किसी दुर्घटना के सुरक्षित माहौल में समय से पहले हासिल किया था।

विदाई सह स्वागत समारोह का आयोजन

राजीव सिंह के स्थानांतरण पर क्षेत्र के अधिकारियों, कर्मचारियों और श्रम संगठनों ने एक भावभीनी विदाई समारोह का आयोजन कर उनके योगदान की सराहना की। पदभार ग्रहण करने के बाद नए महाप्रबंधक जी. के. राठौर ने सभी विभागाध्यक्षों के साथ बैठक कर कार्यप्रणाली की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी और कर्मचारी टीम भावना के साथ मिलकर रजरप्पा क्षेत्र को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का काम करेंगे। इस मौके पर परियोजना पदाधिकारी एल. के. रॉय, स्टाफ अधिकारी गौतम नाथ, रामानुज प्रसाद और सीएसआर अधिकारी आशीष झा सहित कई मुख्य लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *