Homeअन्तर्राष्ट्रीयसरिस्का से फिर आयी खुशखबरी

सरिस्का से फिर आयी खुशखबरी

अलवर। सरिस्का टाइगर रिजर्व से फिर खुशखबरी आई हैं। टाइग्रेस एसटी -17 ने तीन शावकों को जन्म दिया है। सीसीटीवी कमरे में टाइग्रेस वाटर हॉल में नहाते हुए दिखी, जिसके साथ तीन शावक भी हैं। पिछले चार महीने में सरिस्का में 13 नये शावक पैदा हुए है। इससे वन्य जीव प्रेमियों के साथ ही सरिस्का प्रशासन में ख़ुशी की लहर हैं, क्योंकि सरिस्का में बाघों का कुनबा लगातार बढ़ता जा रहा हैं। यह अलवर जिले के लिए भी अच्छी बात हैं क्योंकि देश ही नहीं बल्कि विदेश से भी बड़ी संख्या में पर्यटक सरिस्का में घूमने के लिए आते हैं। राजस्थान के किसी भी टाइगर रिजर्व में इतने कम समय में इतनी संख्या में शावक पैदा नहीं हुए। वन मंत्री संजय शर्मा ने सोशल मीडिया पर बाघिन और शावकों की फोटो अपलोड कर सभी को बधाई दी। एसटी- 17 ने अकबरपुर रेंज में शावकों को जन्म दिया हैं। इससे पहले तालवृक्ष रेंज में एसटी-22 ने चार शावकों को जन्म था। पिछले महीने ही बाघिन एसटी-27 अपने दो शावकों के साथ दिखी थी। इस तरह पिछले महीने सरिस्का में 6 नए शावक नजर आए और एसटी 12 का चौथा शावक भी दिखा था। मतलब पिछले महीने में कुल 7 शावक जन्में हैं। उससे पहले मार्च माह में तीन शावक आए थे। अब जून माह में एसटी 17 के तीन शावक आ गए। इस तरह 4 महीने में 13 शावक पैदा हो चुके हैं। उल्लेखनीय है कि अब सरिस्का में कुल टाइगर की संख्या 43 हो गई है। पिछले दिनों बाघिन एसटी-22 और बाघिन एसटी-27 ने 6 शावकों को जन्म था। अब सरिस्का में कुल 11 मेल, 14 फीमेल व 18 शावक हो गए हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments