Homeझारखंडनए लुक में दिखे हेमंत सोरेन, दिशोम गुरु और कल्पना के साथ...

नए लुक में दिखे हेमंत सोरेन, दिशोम गुरु और कल्पना के साथ पहुंचे नेमरा

रामगढ़ : दिशोम गुरु शिबू सोरेन और कल्पना मुर्मू सोरेन के साथ आज पैतृक गांव रामगढ़ जिले के गोला प्रखंड अंतर्गत नेमरा पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन नए लुक में दिखे। उनकी पकी हुई दाढ़ी और बढ़ी हुई मुंछे दिशोम गुरु शिबू सोरेन वाला लुक दे रहा था। हालांकि, कोर्ट ने उन्हें मीडिया के साथ बात करने से मना किया है लेकिन उनके चेहरे का हाव-भाव देखकर लोग यह अंदाजा लगा रहे थे कि उनका आत्मविश्वास अभी भी बरकरार है।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर हेमंत सोरेन के हैंडल से कुछ तस्वीरें भी साझा की गई हैं। इन तस्वीरों में भी वे पिता शिबू सोरेन का आशीर्वाद लेते दिख रहे हैं। साथ ही यह भी दिख रहा है कि उनकी मां उन्हें दुलार कर रही हैं। पत्नी कल्पना मुर्मू सोरेन कंधे से कंधा मिलाकर उनके साथ खड़ी हैं। एक शायरी भी साझा की गई है, जिसमें लिखा है ‘उसे गुमां है कि मेरी उड़ान कुछ कम है, मुझे यकीं है कि ये आसमान कुछ कम है।’ इन पंक्तियों का आशय साफ है कि हेमंत सोरेन एक बड़ी लड़ाई के लिए तैयार हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments