Homeझारखंडदेश को एकसूत्र में जोड़ने वाली भाषा है हिंदी: सकलदीप भगत

देश को एकसूत्र में जोड़ने वाली भाषा है हिंदी: सकलदीप भगत

खूंटी। मुरहू स्थित श्योर सक्सेस कोचिंग सेंटर में शनिवार को राष्ट्रीय हिंदी दिवस का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता संस्थान के संस्थापक सकलदीप भगत ने की। मौके पर देश में हिंदी भाषा का महत्व और संस्कृति में योगदान विषय पर छात्रा आरजू और आसना तथा कई शिक्षकों ने अपने विचार व्यक्त किए। निदेशक सकलदीप भगत ने कहा कि हिंदी देश को एकसूत्र में जोड़ने वाली भाषा है। 14 सितंबर को देश भर में हिंदी दिवस मनाया जाता है। आजादी मिलने के दो साल बाद 14 सितबंर 1949 को संविधान सभा में एक मत से हिंदी को राजभाषा घोषित किया गया था। इसके बाद14 सितम्बर 1953 को पहली बार हिंदी दिवस मनाया गया। उन्होंने कहा देश की स्वतंत्रता और विकास में हिंदी भाषा का अहम योगदान है। हिंदी से ही हिंद है। विश्व की सबसे बड़ी भाषा हिंदी है। उन्होंने कीहा कि विद्यार्थियों को आधुनिकता और अंग्रेजीयत से अलग होकर हिंदी की रोचकता और महत्ता को पहचानने की जरूरत है। आज हिंदी भारत में ही नहीं बल्कि विश्व भर में बोली समझी जाने वाली विश्व भाषाओं में अपनी पहचान स्थापित कर चुकी है। कार्यक्रम का संचालन आसना परवीन ने किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments