Homeअन्तर्राष्ट्रीयपारले बिस्कुट कंपनी के कई ठिकानों पर आयकर विभाग की छापेमारी

पारले बिस्कुट कंपनी के कई ठिकानों पर आयकर विभाग की छापेमारी

मुंबई : आयकर विभाग की टीम ने मुंबई में पारले बिस्कुट कंपनी के कई ठिकानों पर शुक्रवार को सुबह से ही एकसाथ छापेमारी की। यह छापेमारी आयकर विभाग की फॉरेन असेट यूनिट और मुंबई की इनकम टैक्स इन्वेस्टिगेशन विंग की ओर से की जा रही है।

इस छापेमारी का अधिकृत ब्योरा आयकर विभाग ने नहीं दिया है, लेकिन सूत्रों के अनुसार पारले बिस्कुट कंपनी में आर्थिक अनियमितता की शिकायत आयकर विभाग को मिली थी। इसी आधार पर आज सुबह से ही आयकर विभाग की टी और फारेन असेट की टीम विलेपार्ले स्थित पारले कंपनी के साथ मुंबई में करीब 14 ठिकानों पर एक साथ छापा मारा है और इन जगहों पर कागजात की छानबीन खबर लिखे जाने तक जारी थी।

देश को आजादी मिलने से पहले साल 1929 में पारले बिस्कुट कंपनी की स्थापना की गई थी। तब से आज तक कंपनी ने अपनी विश्वसनीयता बनाए रखा है। कंपनी में आर्थिक अनियमितता की शिकायत आने के बाद आयकर विभाग इस कंपनी के दस्तावेज आज खंगाल रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments