ट्रेन यात्रियों को लूटने वाले अंतरराज्यीय डकैत गिरोह का भंडाफोड़, छह आरोपी गिरफ्तार

गुवाहाटी। असम पुलिस ने ट्रेन यात्रियों को निशाना बनाकर लूटपाट करने वाले एक अंतरराज्यीय डकैत गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए छह आरोपितों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई वेस्ट गुवाहाटी पुलिस जिला (डब्ल्यूजीपीडी) की जालुकबाड़ी थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर की।

होटल में छापेमारी कर दबोचे गए आरोपी

पुलिस के अनुसार, बीती रात आदाबाड़ी स्थित होटल अविसारिका में छापेमारी कर गिरोह के छह सदस्यों को गिरफ्तार किया गया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह गिरोह ट्रेनों में सफर करने वाले यात्रियों को निशाना बनाकर लूट की वारदातों को अंजाम देता था।

हरियाणा के रहने वाले हैं सभी आरोपी

गिरफ्तार आरोपितों की पहचान हरियाणा के रोहतक निवासी सोनू और कुलदीप, भिवानी निवासी कृष्णा राणा, प्रवीण कुमार और सत्यवान तथा हिसार निवासी संजय कुमार के रूप में हुई है।

नेटवर्क की जांच में जुटी पुलिस

पुलिस पूरे गिरोह के नेटवर्क की जांच कर रही है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि आरोपित अन्य राज्यों में हुई लूटपाट और आपराधिक घटनाओं में भी शामिल रहे हैं या नहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *