HomeE-Paperपटना होटल छेड़खानी मामले में जन सुराज प्रतिनिधिमंडल DGP से मिला

पटना होटल छेड़खानी मामले में जन सुराज प्रतिनिधिमंडल DGP से मिला

SIT जांच और होटल का लाइसेंस रद्द करने की मांगपटना

पटना

पटना के रूपसपुर थाना क्षेत्र स्थित होटल हिडेन विला में बेगूसराय की एक छात्रा से हुई छेड़खानी की घटना को लेकर जन सुराज पार्टी का प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को बिहार के DGP से मिला। पूर्व विधायक किशोर कुमार मुन्ना और प्रदेश उपाध्यक्ष ललन यादव के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने मामले की निष्पक्ष जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग की।

पीड़ित पिता अपनी बेटी को पॉलिटेक्निक परीक्षा दिलाने पटना आए थे और 103 नंबर कमरे में ठहरे थे। आरोप है कि रात करीब 12:45 बजे एक अज्ञात युवक कमरे का दरवाजा खोलकर अंदर घुसा और छात्रा से छेड़खानी करते हुए उसे जबरन बाहर ले जाने का प्रयास किया। घटना के बाद होटल प्रबंधन की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठे हैं।

DGP से मुलाकात के बाद किशोर कुमार मुन्ना ने बताया कि DGP ने व्यक्तिगत निगरानी का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा और कम समय में साक्ष्य जुटाकर कोर्ट में पेश किए जाएंगे। पीड़ित परिवार DGP के आश्वासन से संतुष्ट है। प्रतिनिधिमंडल ने होटल मालिक द्वारा पीड़ित परिवार को धमकाए जाने का मुद्दा भी उठाया और तत्काल कार्रवाई की मांग की।

जन सुराज ने DGP के समक्ष 5 प्रमुख मांगें रखीं: 1. वरिष्ठ अधिकारियों की निगरानी में SIT गठित कर आरोपियों की गिरफ्तारी हो। 2. होटल मालिक, प्रबंधक और कर्मचारियों की भूमिका व सुरक्षा प्रोटोकॉल उल्लंघन की जांच हो। 3. यदि होटल में अवैध गतिविधि पाई जाए तो लाइसेंस रद्द हो। 4. पीड़िता और परिवार को पुलिस सुरक्षा व धमकाने वालों पर FIR हो। 5. पटना सहित पूरे राज्य के होटलों, लॉज और गेस्ट हाउस का सुरक्षा ऑडिट कराया जाए।

ललन यादव ने कहा कि महिलाओं और छात्राओं की सुरक्षा से समझौता नहीं होगा। जन सुराज अब बिहार में कहीं भी बेटियों पर अन्याय के खिलाफ चुप नहीं बैठेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments