Homeखेलईस्ट जॉन हॉकी चैंपियनशिप में झारखंड पुरुष टीम ने पश्चिम बंगाल को हराया

ईस्ट जॉन हॉकी चैंपियनशिप में झारखंड पुरुष टीम ने पश्चिम बंगाल को हराया

रांची। असम के गुवाहाटी में 24 से 31 जुलाई तक आयोजित द्वितीय हॉकी इंडिया सब जूनियर ईस्ट जॉन हॉकी चैंपियनशिप में अपने तीसरे मैच में झारखंड पुरुष टीम ने पश्चिम बंगाल के ऊपर 9-0 से जीत हासिल की। झारखंड टीम के सिमोन डोडराय को उसके शानदार प्रदर्शन पर शनिवार के मैच में प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। झारखंड टीम की लगातार जीत पर हॉकी झारखंड और खेल विभाग के समस्त पदाधिकारियों ने बधाई तथा अगले मैच के लिए शुभकामनाएं दी है। हॉकी झारखंड के उपाध्यक्ष मनोज कोनबेगी ने यह जानकारी दी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments