HomeBreaking Newsकरंट हादसे में मृत छात्रों के परिजनों से मिले झामुमो नेता, मदद...

करंट हादसे में मृत छात्रों के परिजनों से मिले झामुमो नेता, मदद का दिया भरोसा

खूंटी। तोरपा में सोमवार को हुए दर्दनाक करंट हादसे में मृत छात्रों के परिवारों से मंगलवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के प्रखंड और जिला पदाधिकारियों ने मुलाकात की। पार्टी के निर्देश पर पहुंचे नेताओं ने शोक संतप्त परिजनों को ढांढस बंधाया और हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

झामुमो नेताओं ने कहा कि इस दुखद घटना से पूरा क्षेत्र स्तब्ध है। पार्टी पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है और उन्हें हर संभव सहायता उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। नेताओं ने प्रशासन से भी मांग की कि प्रभावित परिवारों को जल्द से जल्द उचित सरकारी सहायता उपलब्ध कराई जाए।

घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना

पार्टी पदाधिकारियों ने दिवंगत छात्रों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और शोकाकुल परिवारों को इस कठिन समय में धैर्य और शक्ति देने की कामना की। वहीं हादसे में घायल छात्रों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी ईश्वर से प्रार्थना की गई।

इस दौरान झामुमो जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष सोशान्ति कोनगाड़ी, जिला युवा मोर्चा अध्यक्ष अमृत हेमरोम, तोरपा प्रखंड अध्यक्ष रॉबिन तोपनो, प्रखंड सचिव जेम्स आइंद, कोषाध्यक्ष जयदीप तोपनो, सचिव अमित बडिंग, जोलेन बरला, पंचायत अध्यक्ष मार्टिन आइंद सहित कई पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments