Homeराष्ट्रीयसड़क हादसे में कुल्फी विक्रेता की मौत

सड़क हादसे में कुल्फी विक्रेता की मौत

नोएडा। उत्तर प्रदेश के नोएडा के थाना फेस-3 क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में एक कुल्फी विक्रेता की मौत हो गई। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कार की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हुआ था विक्रेता

थाना फेस-3 के प्रभारी निरीक्षक सुभाष चंद्र ने बताया कि जनपद मैनपुरी निवासी मंजन सिंह ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के अनुसार उनका 41 वर्षीय बेटा शाक्य पेशगार कुल्फी बेचकर घर लौट रहा था। इसी दौरान क्लियो काउंटी सोसाइटी के पास एक तेज रफ्तार कार ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए उसे टक्कर मार दी।

अस्पताल में उपचार के दौरान तोड़ा दम

हादसे में गंभीर रूप से घायल शाक्य पेशगार को उपचार के लिए ग्रेटर नोएडा के शारदा अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

पुलिस ने दर्ज किया मामला

पुलिस ने परिजनों की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। दुर्घटना करने वाले वाहन और उसके चालक की पहचान कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments