Homeअन्तर्राष्ट्रीयविधायक की मांग पर सरकार ने जारी की बस स्टेंड मरम्मत के...

विधायक की मांग पर सरकार ने जारी की बस स्टेंड मरम्मत के लिए राशि

हिसार : प्रदेश सरकार ने विधायक भव्य बिश्नोई की मांग पर आदमुपर बस स्टेंड की मरम्मत एवं सौंदर्यकरण के लिए 35 लाख 63 हजार रूपए की राशि मंजूर की है। पिछले दिनों भव्य बिश्नोई ने आदमपुर बस स्टेंड का निरीक्षण करके अधिकारियों को बस स्टेंड की मरम्मत करवाने के निर्देश दिए थे। उन्होंने प्रदेश सरकार को पत्र लिख लिखकर बस स्टेंड के लिए राशि जारी करने मांग की थी।

विधायक एवं भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश प्रभारी भव्य बिश्नोई ने आदमपुर बस स्टेंड की मरम्मत एवं सौंदर्यकरण की लंबित एवं अहम मांग को पूरा करने के लिए मुख्यमंत्री नायब सैनी का आभार जताया है। पिछले विधानसभा सत्र में भी भव्य बिश्नोई ने आदमपुर बस स्टेंड की जर्जर हालत को सुधारने के लिए मांग उठाई थी, जिस पर प्रदेश सरकार ने संज्ञान लेते हुए अब आदमपुर बस स्टेंड की मरम्मत के लिए राशि जारी की है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments