Homeझारखंडरांचीजनता लोकतंत्र की रक्षा के लिए अपने मतों का उपयोग करेगी :...

जनता लोकतंत्र की रक्षा के लिए अपने मतों का उपयोग करेगी : कल्पना सोरेन

रांची : पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन ने कहा कि चार सीटों पर झारखंड में मतदान चल रहा है। राज्य के सिंहभूम, खूंटी, लोहरदगा और पलामू लोकसभा क्षेत्र की जनता झारखंड की अस्मिता और अपने हक-अधिकार की रक्षा के लिए अपने जनप्रतिनिधि का चुनाव करेगी। जनता देश के लोकतंत्र की रक्षा के लिए अपने मतों का उपयोग करेगी। सोरेन ने सोमवार को इसे लेकर सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट किया है।

उन्होंने लिखा है कि यह पहली बार होगा जब राज्य में इस महापर्व के अवसर पर झारखंड वासी हेमंत सोरेन के बगैर चुनाव में अपनी भूमिका निभायेंगे। हेमंत को जरूर अन्यायपूर्ण ढंग से जेल में बंद कर दिया गया है मगर उनकी सोच, उनका संघर्ष और उनकी शुभकामनाएं समस्त राज्य वासियों के साथ हैं।।

उन्होंने लिखा है कि इस महत्वपूर्ण दिन पर आप सभी से अपील है कि भारी से भारी संख्या में अपने बूथ केंद्रों में पहुंचकर अपने हक-अधिकार की आवाज को दिल्ली पहुंचाने के लिए अपने मतों का उपयोग अवश्य करें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments