HomeराजनीतिUP में सियासी हड़कंप: अजय राय की पत्नी का बड़ा दावा- 'पति...

UP में सियासी हड़कंप: अजय राय की पत्नी का बड़ा दावा- ‘पति की जान को खतरा’

वाराणसी। उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय को अयोध्या में हिरासत में लिए जाने के बाद सूबे की सियासत गरमा गई है। मंगलवार को अजय राय की पत्नी रीना राय ने एक वीडियो संदेश जारी कर अपनी गंभीर चिंता व्यक्त की है। उन्होंने सीधे तौर पर अपने पति की जान को खतरा बताया है और योगी सरकार की पुलिस की इस कार्रवाई को लोकतंत्र की हत्या करार दिया है।

“आधी रात को किया गिरफ्तार, परिवार को नहीं दी सूचना”

रीना राय ने जारी वीडियो में भावुक और आक्रोशित होते हुए कहा, “विधि का पूरी तरह उल्लंघन करते हुए योगी सरकार की पुलिस ने आधी रात को मेरे पति अजय राय को गिरफ़्तार कर लिया। उनका दोष सिर्फ़ इतना था कि वे कांग्रेस के एक प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करते हुए भगवान श्रीराम के दर्शन के लिए अयोध्या जा रहे थे।”

उन्होंने आगे आरोप लगाया कि इस पूरी कार्रवाई के दौरान परिवार को किसी भी तरह की कोई आधिकारिक सूचना नहीं दी गई। हम सभी इस वक्त अत्यंत चिंतित और परेशान हैं। अजय राय की जान को खतरा है और पुलिस का यह रवैया लोकतांत्रिक मर्यादाओं के बिल्कुल खिलाफ है।

अयोध्या के गेस्ट हाउस में किया गया था ‘हाउस अरेस्ट’

गौरतलब है कि कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय को अयोध्या स्थित एक गेस्ट हाउस में सोमवार-मंगलवार की बीती देर रात अचानक हाउस अरेस्ट (नजरबंद) कर लिया गया था। इसके बाद माहौल बिगड़ता देख अयोध्या जनपद की पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया और वहां से किसी सुरक्षित स्थान पर ले गई।

रामलला के दर्शन करने जाने वाला था कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल

तय कार्यक्रम के मुताबिक, अजय राय कांग्रेस के एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल के साथ मंगलवार की सुबह अयोध्या में भगवान श्री रामलला के दर्शन करने जाने वाले थे। इसी दौरे को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता और नेता तैयारी में जुटे थे, लेकिन उससे पहले ही पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया, जिससे कांग्रेस खेमे में भारी नाराजगी देखी जा रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments