Homeराष्ट्रीयलोकसभा अध्यक्ष आज आगरा में करेंगे लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा का...

लोकसभा अध्यक्ष आज आगरा में करेंगे लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा का लोकार्पण

आगरा। लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की 301वीं जयंती के अवसर पर मंगलवार को आगरा के एत्मादपुर स्थित मॉडल स्कूल ग्राउंड में उनकी प्रतिमा का लोकार्पण किया जाएगा। कार्यक्रम में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे और प्रतिमा अनावरण के बाद विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे।

दोपहर में पहुंचेंगे आगरा

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ओम बिरला दोपहर करीब 12 बजे मथुरा रेलवे स्टेशन पहुंचेंगे। वहां से सड़क मार्ग से करीब एक बजे आगरा सर्किट हाउस पहुंचकर अल्प विश्राम करेंगे। इसके बाद दोपहर दो बजे एत्मादपुर में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे। प्रतिमा का अनावरण करने के बाद वह लगभग तीन बजे नई दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

महाराष्ट्र विधान परिषद अध्यक्ष भी होंगे शामिल

कार्यक्रम में देवेंद्र फडणवीस को भी आमंत्रित किया गया है। हालांकि, उपलब्ध कार्यक्रम के अनुसार महाराष्ट्र विधान परिषद के अध्यक्ष राम शिंदे मंगलवार दोपहर आगरा पहुंचेंगे और प्रतिमा स्थापना समारोह में भाग लेने के बाद शाम करीब 4:30 बजे दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।

30 से 40 हजार लोगों के पहुंचने की उम्मीद

मातेश्वरी अहिल्याबाई होल्कर केंद्रीय जयंती समारोह समिति, आगरा के अध्यक्ष निहाल सिंह बघेल ने बताया कि मॉडल स्कूल मैदान में 30 से 40 हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है। कार्यक्रम में बघेल समाज के साथ-साथ सर्व समाज के लोगों की बड़ी भागीदारी की उम्मीद है। आयोजन की सफलता के लिए एत्मादपुर, टूंडला, फिरोजाबाद और एटा सहित कई क्षेत्रों में जनसंपर्क अभियान चलाया गया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments