Homeक्राइमरामगढ़ में बाइक चोर गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार, सात चोरी की...

रामगढ़ में बाइक चोर गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार, सात चोरी की बाइक बरामद

रामगढ़। पुलिस ने बाइक चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपितों की निशानदेही पर चोरी की सात बाइक भी बरामद की हैं। मामले की जानकारी एसपी मुकेश कुमार लुनायत ने मंगलवार को प्रेस वार्ता में दी।

वाहन जांच के दौरान पकड़े गए आरोपी

एसपी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर डीएसपी मुख्यालय अकरम राजा के नेतृत्व में विशेष छापेमारी अभियान चलाया गया था। इसी दौरान वाहन जांच के क्रम में मो नजरुल और मो निसार अंसारी को दो बाइक के साथ पकड़ा गया। जांच में दोनों बाइक चोरी की पाई गईं।

पूछताछ के बाद दोनों आरोपितों की निशानदेही पर पांच और चोरी की बाइक बरामद की गई। साथ ही इस मामले में रंजीत महतो को भी गिरफ्तार किया गया।

कई थाना क्षेत्रों में दर्ज हैं मामले

पुलिस ने आरोपितों के पास से बिना नंबर की पैशन प्रो, पल्सर, होंडा साइन, हीरो पैशन प्रो और डिस्कवर सहित सात बाइक बरामद की हैं।

एसपी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी मो नजरुल का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। उसके खिलाफ रामगढ़, मांडू, कुजू, चरही, बोकारो सेक्टर-5, बोकारो सेक्टर-4 और पेटरवार थाना क्षेत्रों में चोरी के मामले दर्ज हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments