Homeझारखंडकर्ज के बोझ से परेशान युवक ने फंदे से लटक कर दी...

कर्ज के बोझ से परेशान युवक ने फंदे से लटक कर दी जान

पूर्वी सिंहभूम। सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के बिरसानगर जोन नंबर-10 में एक युवक ने फंंदे से लटक कर खुदकुशी कर ली। घटना मंगलवार देर रात की बताई जा रही है। युवक की मौत से इलाके में शोक की लहर है।

मृतक की पहचान रिंकेश अग्रवाल (28) के रूप में हुई है। वह बारीडीह बाजार में पूजा सामग्री की दुकान चलाता था। बताया जा रहा है कि आर्थिक परेशानियों और कर्ज के दबाव के कारण वह पिछले कुछ समय से मानसिक तनाव में था।

मृतक के पिता गणेश अग्रवाल ने बताया कि मंगलवार रात घर के सभी लोग खाना खाने के बाद अपने-अपने कमरों में सोने चले गए थे। देर रात जब उन्होंने बेटे के कमरे की ओर देखा तो वह फंदे से लटका हुआ मिला। यह दृश्य देखकर परिवार में हड़कंप मच गया।

परिजनों ने तुरंत उसे फंदे से उतारकर इलाज के लिए टाटा मेन हॉस्पिटल (टीएमएच) पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलने के बाद सिदगोड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बुधवार को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

परिजनों का कहना है कि कर्ज का दबाव और उसे चुकाने की चिंता के कारण रिंकेश काफी परेशान चल रहा था, जिसके चलते उसने यह आत्मघाती कदम उठा लिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments