नई दिल्ली। संसद के मानसून सत्र के दौरान सोमवार को लोकसभा की कार्यवाही हंगामे के बीच दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। सदन की कार्यवाही शुरू होते ही विभिन्न मुद्दों को लेकर विपक्षी सदस्यों ने नारेबाजी शुरू कर दी, जिसके कारण कार्यवाही सुचारु रूप से नहीं चल सकी।
लगातार व्यवधान के चलते पीठासीन अधिकारी ने सदन की कार्यवाही दोपहर दो बजे तक स्थगित करने की घोषणा की। कार्यवाही पुनः शुरू होने पर लंबित विधायी और अन्य कार्यों पर चर्चा होने की संभावना है।


