Homeक्राइमसंपत्ति विवाद में दो बेटों ने माता-पिता को पीटा, इलाज के दौरान...

संपत्ति विवाद में दो बेटों ने माता-पिता को पीटा, इलाज के दौरान मौत

गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में संपत्ति विवाद ने एक परिवार को उजाड़ दिया। थाना क्रॉसिंग रिपब्लिक क्षेत्र के वीर नगर मोहल्ले में दो बेटों पर अपने माता-पिता के साथ मारपीट करने का आरोप है, जिसमें दोनों की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों बेटों को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।

विवाद के बीच माता-पिता से की मारपीट

डीसीपी सुरेंद्रनाथ तिवारी ने मंगलवार को बताया कि सोमवार देर रात करीब दो बजे डायल-112 पर सूचना मिली थी कि बुजुर्ग दंपति को उनके बेटों ने बेरहमी से पीटा है।

सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायल दंपति को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान गंगाशरण (56) और उनकी पत्नी विमलेश (54) के रूप में हुई है।

दोनों बेटों को हिरासत में लेकर पूछताछ जारी

पुलिस के अनुसार, शुरुआती जांच में सामने आया है कि दोनों बेटे दीपक और ललित के बीच संपत्ति को लेकर विवाद हो रहा था। इसी दौरान बीच-बचाव करने पहुंचे माता-पिता के साथ भी दोनों ने मारपीट शुरू कर दी।

आरोप है कि मारपीट के दौरान दंपति को धक्का दिया गया, जिससे वे सिर के बल गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है। दोनों बेटों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस के मुताबिक, दोनों बेटे शराब पीने के आदी हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments