Homeझारखंडझारखंड में भारी बारिश का येलो अलर्ट

झारखंड में भारी बारिश का येलो अलर्ट

रांची : राज्य में मंगलवार को जोरदार बारिश हुई। कई जगहों पर सोमवार की देर रात से ही बारिश हो रही है। राज्य में आठ जुलाई तक बारिश की संभावना है। चार जुलाई तक कई इलाकों में भारी बारिश का पूर्वानुमान है। इसे लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। तीन और चार जुलाई को राज्य के उत्तर पूर्वी और निकटवर्ती मध्य भागों में कहीं-कहीं पर भारी बारिश हो सकती है। देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज, रांची, हजारीबाग, खूंटी, बोकारो, गुमला एवं रामगढ़ जिले में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान में बताया है कि धनबाद और जामताड़ा जिले के कुछ भागों में अगले दो से तीन घंटे में गरज के साथ बारिश होगी। इस दौरान वज्रपात की भी आशंका है। आने वाले दो दिनों में तापमान में पांच डिग्री की कमी दर्ज की जायेगी। इसके बाद तापमान में कोई बदलाव नहीं होगा। ऐसे में राज्य का औसत तापमान 28 डिग्री तक होने की उम्मीद है। सिमडेगा जिले के जलडेगा क्षेत्र में रात से हो बारिश हो रही है। इससे लोगों का जनजीवन प्रभावित हो गया है। लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। बारिश से खेतों में पानी भर गया है। सूखे नदी-नालों में भी पानी भर गए हैं। वर्षा के कारण जलडेगा बाजारटांड़ परिसर, मुख्य पथ, ब्लॉक गेट सहित कई स्थानों पर जल जमाव हो गया है। इससे लोगों को परेशानी हो रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments