Homeराष्ट्रीयकिसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त आज जारी, मध्य प्रदेश के 81...

किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त आज जारी, मध्य प्रदेश के 81 लाख किसानों को मिलेंगे 1640 करोड़ रुपये

भोपाल। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार को पश्चिम बंगाल के तारकेश्वर (हुगली) से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) योजना की 23वीं किस्त जारी करेंगे। इस अवसर पर मध्य प्रदेश के 81 लाख से अधिक किसानों के बैंक खातों में लगभग 1,640 करोड़ रुपये की राशि सीधे हस्तांतरित की जाएगी।

81 लाख किसानों को मिलेगा लाभ

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत पात्र किसान परिवारों को प्रतिवर्ष 6,000 रुपये की सहायता राशि तीन समान किस्तों में सीधे बैंक खातों में भेजी जाती है। वर्ष 2019 से संचालित इस योजना के माध्यम से अब तक मध्य प्रदेश के किसान परिवारों को लगभग 33,800 करोड़ रुपये की राशि वितरित की जा चुकी है।

दो योजनाओं से किसानों को मिलते हैं 12 हजार रुपये

राज्य सरकार की मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के तहत भी किसानों को प्रतिवर्ष 6,000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। इस प्रकार प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि और मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के जरिए पात्र किसानों को सालाना कुल 12,000 रुपये की सहायता मिलती है।

56 हजार करोड़ रुपये से अधिक का वितरण

अधिकारियों के अनुसार, दोनों योजनाओं के माध्यम से अब तक मध्य प्रदेश के किसानों को कुल 56,240 करोड़ रुपये से अधिक की राशि वितरित की जा चुकी है। सरकार का दावा है कि इन योजनाओं से किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत हुई है और खेती-किसानी के कार्यों में सहायता मिली है।

किसानों के खातों में सीधे पहुंचेगी राशि

23वीं किस्त जारी होने के बाद राशि सीधे लाभार्थी किसानों के बैंक खातों में जमा होगी। इसके लिए किसानों का ई-केवाईसी और बैंक खाते की जानकारी अपडेट होना जरूरी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments