Homeराष्ट्रीयराष्ट्रपति मुर्मु आज पहुंचेंगी जबलपुर, योग दिवस और दीक्षांत समारोह में होंगी...

राष्ट्रपति मुर्मु आज पहुंचेंगी जबलपुर, योग दिवस और दीक्षांत समारोह में होंगी शामिल

जबलपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु शनिवार शाम मध्य प्रदेश के जबलपुर पहुंचेंगी। अपने दो दिवसीय प्रवास के दौरान वह अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के राज्य स्तरीय कार्यक्रम और रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय के 36वें दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी।

शाम को जबलपुर आगमन, राज्यपाल करेंगे स्वागत

जिला प्रशासन के अनुसार राष्ट्रपति शाम 6:10 बजे भारतीय वायुसेना के विशेष विमान से जबलपुर के डुमना हवाई अड्डे पर पहुंचेंगी। यहां राज्यपाल मंगुभाई पटेल और उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा उनका स्वागत करेंगे। इसके बाद वह सर्किट हाउस क्रमांक-एक में रात्रि विश्राम करेंगी।

योग दिवस कार्यक्रम में रहेंगी मुख्य अतिथि

रविवार 21 जून को सुबह 7:30 बजे राष्ट्रपति सदर स्थित गैरिसन ग्राउंड में आयोजित अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के राज्य स्तरीय कार्यक्रम में शामिल होंगी। कार्यक्रम के बाद वह सर्किट हाउस लौटेंगी।

इसके बाद सुबह 11:50 बजे से दोपहर 12:50 बजे तक रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय के 36वें दीक्षांत समारोह में भाग लेंगी। इस दौरान विद्यार्थियों को उपाधियां प्रदान की जाएंगी।

कूनो नेशनल पार्क का भी करेंगी दौरा

दीक्षांत समारोह के बाद राष्ट्रपति जबलपुर से ग्वालियर रवाना होंगी। वहां से हेलीकॉप्टर द्वारा कूनो नेशनल पार्क पहुंचेंगी और कूनो अतिथि गृह में रात्रि विश्राम करेंगी। 22 जून की सुबह वह कूनो नेशनल पार्क का भ्रमण करेंगी और इसके बाद ग्वालियर से नई दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगी।

राष्ट्रपति के दौरे को लेकर सभी कार्यक्रम स्थलों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। प्रशासन ने संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सुरक्षा व्यवस्था लागू की है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments