Homeझारखंडबकाया भुगतान की मांग लेकर पूर्व मंत्री दुलाल भुईयां के पास पहुंचे...

बकाया भुगतान की मांग लेकर पूर्व मंत्री दुलाल भुईयां के पास पहुंचे 75 मजदूर

जमशेदपुर। पूर्वी सिंहभूम जिले के पटमदा प्रखंड की कुमीर पंचायत के लगभग 75 मजदूरों ने बकाया मजदूरी भुगतान की मांग को लेकर पूर्व मंत्री एवं भाजपा नेता दुलाल भुईयां से मुलाकात की। मजदूरों ने भुईयाडीह स्थित उनके आवासीय कार्यालय पहुंचकर बताया कि कार्य पूरा करने के बावजूद अब तक उन्हें मेहनताना नहीं मिला है, जिससे उनके परिवार आर्थिक संकट का सामना कर रहे हैं।

ठेकेदार ने दो दिनों में भुगतान का दिया आश्वासन

मामले की गंभीरता को देखते हुए दुलाल भुईयां ने संबंधित ठेकेदार रविंद्र गुप्ता से दूरभाष पर बात की। बातचीत के दौरान ठेकेदार ने सभी मजदूरों का बकाया भुगतान दो दिनों के भीतर करने का आश्वासन दिया। इस मामले में पैटीदार बिनोद गोराई का नाम भी सामने आया है।

भुगतान नहीं हुआ तो आगे होगी कार्रवाई

दुलाल भुईयां ने मजदूरों को भरोसा दिलाया कि यदि तय समय सीमा में भुगतान नहीं किया गया तो वह मामले को संबंधित स्तर पर उठाकर मजदूरों को न्याय दिलाने का प्रयास करेंगे। मजदूरों ने भी उम्मीद जताई कि जल्द उनका बकाया भुगतान कर दिया जाएगा।

बैठक में फूलचंद महतो, सूर्या सहिस, राजीव कुमार महतो, लालचंद महाली, जागरण कालिंदी, रतिलाल कालिंदी, विजय कालिंदी सहित बड़ी संख्या में मजदूर उपस्थित थे। वहीं झारखंड मजदूर यूनियन के कमल राम यादव, कुंज बिभार, मन्नू मंडल, जोलेश भुईयां और सदानंद टोपनो समेत अन्य लोग भी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments