Homeक्राइमजनमुद्दों की लड़ाई आजसू की पहचान : सुदेश महतो

जनमुद्दों की लड़ाई आजसू की पहचान : सुदेश महतो

पलामू : आजसू पार्टी की प्रमंडलीय स्तर की बैठक गुरुवार को बैठक बेतला नेशनल पार्क के जनता लॉज में आयोजित की गई। बैठक में संगठन विस्तार और जनसंपर्क को और मजबूत करने के लिए कई निर्णय लिए गए। इस मौके पर पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो ने संगठन के आगामी फैसलों पर विचार व्यक्त करते हुए कहा कि हम मुख्य विपक्ष की भूमिका निभाएंगे और झारखंडी हितों की आवाज को बुलंद करेंगे। उन्होंने कहा कि हम राज्य के हर प्रखंड में जाएंगे और संगठन का विस्तार करेंगे, ताकि हमारी पार्टी मुख्य विपक्ष की भूमिका निभा सकें और जनता की आवाज को मजबूती से उठाया जा सके। सुदेश ने कहा कि जनमुद्दों कि लड़ाई आजसू की पहचान रही है। हम अन्याय के खिलाफ आंदोलन करेंगे। झारखंड के खनिज और संसाधनों की लूट को रोकेंगे। वहीं बैठक में पलामू प्रमंडल के 50 प्रखंडों में ग्राम कमेटियों का गठन करने का निर्णय लिया गया। हर प्रखंड में कमेटी के प्रभारी और पदाधिकारी नियुक्त किए जाएंगे, जो बूथ स्तर तक पार्टी का संदेश फैलाएंगे और जनता के मुद्दों को उठाने में मदद करेंगे।

आजसू पार्टी के केंद्रीय मुख्य प्रवक्ता डॉ देवशरण भगत ने कहा कि

झारखंड को हमने बनाया है, हम ही संवारेंगे। झारखंड निर्माण आजसू ने कराया है। इस राज्य को हम लोग ही संवारेंगे। उन्होंने कहा कि हम राज्य निर्माण का दर्द जानते हैं। राज्य के मुद्दों को लेकर हम संघर्ष तेज करेंगे। संजय मेहता ने कहा कि आजसू पार्टी हर गांव में पहुंच कर झारखंड को सशक्त बनाएगी।

वहीं बैठक में यह भी तय किया गया कि सोशल मीडिया के माध्यम से पार्टी की गतिविधियों को और भी ज्यादा प्रभावी रूप से प्रचारित किया जाएगा। इसके लिए एक विशेष सोशल मीडिया टीम का गठन किया जाएगा, जो पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को सोशल मीडिया पर फैलाएगी। बैठक को पार्टी के उपाध्यक्ष हसन अंसारी, आंदोलनकारी प्रवीण प्रभाकर, विजेता वर्मा सहित अन्य, नेताओं ने भी संबोधित किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments