Homeक्राइमप्रेमिका से पीछा छुड़ाने के लिए शातिर प्रेमी ने रची खौफनाक साजिश,...

प्रेमिका से पीछा छुड़ाने के लिए शातिर प्रेमी ने रची खौफनाक साजिश, प्रेमिका को उतारा मौत के घाट। पढ़े पूरी बात

पलामू : पलामू जिले के लेस्लीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत लोहरा गांव में गत 25 मई को हुई ‘गैरत के नाम पर हत्या’ (ऑनर किलिंग) की वारदात में एक चौंकाने वाला और नया मोड़ आया है। जिस बेटी को उसके पिता ने प्रेम संबंध से क्षुब्ध होकर कुल्हाड़ी (टांगी) से काटकर मौत के घाट उतार दिया था, उसकी हत्या की असल पटकथा युवती के प्रेमी ने ही लिखी थी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है, जिसने युवती से पीछा छुड़ाने के लिए यह पूरी खौफनाक साजिश रची थी।

पुलिस जांच के अनुसार, लेस्लीगंज के दारूडीह गांव निवासी आरोपी प्रेमी राजबली मेहता का लोहरा गांव की मृतका से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इन्स्टाग्राम के जरिए संपर्क हुआ था। धीरे-धीरे दोनों का प्रेम संबंध इस कदर आगे बढ़ा कि दोनों ने चुपके से विवाह भी कर लिया था। इस गुप्त विवाह की भनक जब युवती की सौतेली मां को लगी, तो उसने राजबली पर सामाजिक और आधिकारिक रूप से बेटी को पत्नी स्वीकार करने का लगातार दबाव बनाना शुरू कर दिया। राजबली इस रिश्ते से पूरी तरह पीछे हटना चाहता था और युवती से हमेशा के लिए पीछा छुड़ाने के रास्ते तलाश रहा था।

रची गई घिनौनी साजिश के तहत राजबली ने युवती को लेस्लीगंज के एक सुनसान जंगल में मिलने के लिए बुलाया, जहाँ उसने पहले से ही एक अधेड़ उम्र के अज्ञात व्यक्ति को भी बुला रखा था। राजबली ने जबरन लड़की को उस अधेड़ शख्स के पास भेजा और अपने मोबाइल फोन से दोनों की कुछ आपत्तिजनक तस्वीरें खींच लीं। इसके बाद आरोपी ने वे तस्वीरें युवती की सौतेली मां और पिता के मोबाइल पर भेज दीं। अपनी बेटी की ऐसी तस्वीरें देखकर लोक-लाज के डर से पिता ने पूरी तरह आपा खो दिया और 25 मई को कुल्हाड़ी से काटकर बेटी की बेरहमी से हत्या कर दी।

इस खौफनाक वारदात का पर्दाफाश होने के बाद पुलिस ने 26 मई को इस मामले में प्राथमिकी (एफआईआर) दर्ज की। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मुख्य आरोपी प्रेमी राजबली मेहता को गिरफ्तार कर लिया है और वारदात में इस्तेमाल किया गया मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया है, जिससे तस्वीरें भेजी गई थीं। लेस्लीगंज के थाना प्रभारी उत्तम कुमार ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि मुख्य साजिशकर्ता प्रेमी को जेल भेज दिया गया है, जबकि घटना में शामिल फरार अधेड़ शख्स की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments