Homeराष्ट्रीयईपीएफओ सॉफ्टवेयर अपग्रेड, 1 जुलाई से फिर शुरू होंगी ऑनलाइन सेवाएं

ईपीएफओ सॉफ्टवेयर अपग्रेड, 1 जुलाई से फिर शुरू होंगी ऑनलाइन सेवाएं

वाराणसी। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) अपने डेटाबेस के एकीकरण और सॉफ्टवेयर एप्लीकेशन के अपग्रेडेशन का कार्य कर रहा है। इसी कारण 26 जून से सदस्यों के लिए कई ऑनलाइन सेवाएं अस्थायी रूप से बंद हैं। ईपीएफओ की सेवाएं 1 जुलाई 2026 से दोबारा शुरू होने की संभावना है।

फिलहाल ये सेवाएं प्रभावित

ईपीएफओ के वाराणसी कार्यालय में कार्यरत अधिकारी सुबोध ने बताया कि तकनीकी उन्नयन के चलते क्लेम सबमिट करने, पासबुक डाउनलोड करने सहित अन्य ऑनलाइन सेवाएं फिलहाल उपलब्ध नहीं हैं। अपग्रेडेशन पूरा होने के बाद सभी सेवाएं सामान्य रूप से संचालित होंगी।

ईपीएफओ ने जताया खेद

उन्होंने बताया कि ईपीएफओ ने इस अस्थायी असुविधा के लिए सदस्यों से खेद व्यक्त किया है। वाराणसी के पहड़ियां स्थित कार्यालय आने वाले लोगों को भी तकनीकी कार्य के कारण परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

1 जुलाई से सामान्य होंगी सेवाएं

ईपीएफओ के अनुसार, यदि अपग्रेडेशन कार्य निर्धारित समय पर पूरा हो जाता है तो 1 जुलाई 2026 से सभी ऑनलाइन सेवाएं फिर से शुरू कर दी जाएंगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments