Homeझारखंडबीजेपी का भरोसा, परिमल नाथवानी पहुंचेंगे राज्यसभा; 24 विधायकों के बावजूद 28...

बीजेपी का भरोसा, परिमल नाथवानी पहुंचेंगे राज्यसभा; 24 विधायकों के बावजूद 28 वोट जुटाने का दावा

हजारीबाग। झारखंड में दो राज्यसभा सीटों के लिए चुनावी मुकाबला रोचक हो गया है। निर्दलीय उम्मीदवार परिमल नाथवानी को एनडीए का समर्थन मिलने के बाद राजनीतिक सरगर्मियां तेज हैं। एनडीए के पास फिलहाल 24 विधायक हैं, जबकि राज्यसभा चुनाव जीतने के लिए 28 विधायकों के समर्थन की आवश्यकता है। इसके बावजूद भाजपा नेतृत्व को नाथवानी की जीत का भरोसा है।

भाजपा बोली- कई विधायक देंगे समर्थन

हजारीबाग पहुंचे भाजपा के मुख्य सचेतक और हटिया विधायक नवीन जायसवाल ने कहा कि परिमल नाथवानी झारखंड का दो बार राज्यसभा में प्रतिनिधित्व कर चुके हैं और प्रदेश के विधायक उन्हें अच्छी तरह जानते हैं। उन्होंने दावा किया कि नाथवानी के विकास कार्यों और राज्य के प्रति योगदान को देखते हुए कई विधायक उनका समर्थन करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस को अपने विधायकों की चिंता करनी चाहिए, क्योंकि उसके पास अपने दम पर जीत का आंकड़ा नहीं है।

दो सीटों पर 18 जून को मतदान

झारखंड विधानसभा में ‘इंडिया’ गठबंधन के 56 विधायक हैं, जिनमें झामुमो के 34, कांग्रेस के 16, राजद के 4 और भाकपा के 2 विधायक शामिल हैं। एक सीट झामुमो संस्थापक शिबू सोरेन के निधन से रिक्त हुई है, जबकि दूसरी सीट भाजपा सांसद दीपक प्रकाश का कार्यकाल समाप्त होने से खाली हो रही है। झामुमो ने बैजनाथ राम को उम्मीदवार बनाया है, जिनकी जीत लगभग तय मानी जा रही है। वहीं कांग्रेस के प्रणव झा और निर्दलीय परिमल नाथवानी के बीच दूसरी सीट को लेकर मुकाबला दिलचस्प बना हुआ है। मतदान 18 जून को होगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments