Homeराजनीतिभाजपा का विकल्प बनने की क्षमता सिर्फ आम आदमी पार्टी में :...

भाजपा का विकल्प बनने की क्षमता सिर्फ आम आदमी पार्टी में : संजय सिंह

इंदौर। आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा कि भाजपा को सत्ता से हटाने और उसका विकल्प बनने की क्षमता केवल आम आदमी पार्टी में है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा हिंदू-मुस्लिम की राजनीति करती है, जबकि आप पार्टी बिजली, पानी, शिक्षा, रोजगार और महंगाई जैसे जनहित के मुद्दों पर काम करती है।

कार्यकर्ता सम्मेलन में भाजपा और केंद्र सरकार पर साधा निशाना

आनंद मोहन माथुर सभागृह में आयोजित आम आदमी पार्टी मध्य प्रदेश के राज्य स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन एवं पदग्रहण समारोह को संबोधित करते हुए संजय सिंह ने कहा कि आम आदमी पार्टी अब राष्ट्रीय पार्टी बन चुकी है और उसके कार्यकर्ता देशभर में सक्रिय हैं। उन्होंने केंद्र सरकार पर उद्योगपतियों को लाभ पहुंचाने का आरोप लगाते हुए कहा कि आम जनता के हितों की अनदेखी की जा रही है। साथ ही विदेश नीति और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों को लेकर भी केंद्र सरकार की कार्यशैली पर सवाल उठाए।

कई नेताओं ने किया संबोधित

कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती, शहीद भगत सिंह और डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई। सम्मेलन को पार्टी के मध्य प्रदेश प्रभारी जितेंद्र सिंह तोमर, सह प्रभारी अखिलेशपति त्रिपाठी, जय भगवान उपकार, प्रदेश उपाध्यक्ष कमल गुप्ता, संगठन मंत्री अनुराग यादव सहित प्रदेश और जिला स्तर के कई पदाधिकारियों ने संबोधित किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments