Homeझारखंडमुहर्रम जुलूस के दौरान बड़ा हादसा, आग की चपेट में आकर 15...

मुहर्रम जुलूस के दौरान बड़ा हादसा, आग की चपेट में आकर 15 लोग झुलसे

हजारीबाग। जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के तुरांव-पौता गांव में रविवार देर रात मुहर्रम जुलूस के दौरान बड़ा हादसा हो गया। पुलिस विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, मुहर्रम जुलूस के दौरान आग का प्रदर्शन किया जा रहा था। इसी बीच डीजल डालते ही अचानक आग भड़क उठीं और वहां मौजूद कई लोग इसकी चपेट में आ गए। घटना इतनी अचानक हुई कि कोई कुछ समझ पाता, उससे पहले स्थिति अनियंत्रित हो गई। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए सभी घायलों को शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल, हजारीबाग पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से झुलसे कुछ लोगों को रांची स्थित रिम्स रेफर कर दिया गया है। इस हादसे के बाद प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। इसमें करतब दिखाने के दौरान आग की चपेट में आकर 15 लोग झुलस गए। इनमें छह की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। एसपी अंजनी अंजन ने बताया कि जुलूस के दौरान करतब दिखाने के क्रम में हादसा हुआ है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments