धनबाद। हर घर तिरंगा अभियान के तहत मंगलवार को कतरास कॉलेज में तिरंगा मार्च निकाला गया। यह मार्च 5 झारखंड बटालियन एनसीसी, धनबाद के तत्वावधान में सीटीओ डॉ. मदन मोहन के मार्गदर्शन में एनसीसी कैडेट्स द्वारा आयोजित किया गया।
मार्च के दौरान एनसीसी कैडेट्स हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारों के साथ कॉलेज परिसर और आसपास के क्षेत्र में निकले। उन्होंने लोगों को हर घर तिरंगा अभियान के प्रति जागरूक किया और राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान तथा राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया।
कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों और आम लोगों में राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान, देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता की भावना को मजबूत करना था।


