Homeराष्ट्रीयअमेरिका में पूर्व सीनेटर और डेमोक्रेट बॉब मेनेंडेज को 11 साल की...

अमेरिका में पूर्व सीनेटर और डेमोक्रेट बॉब मेनेंडेज को 11 साल की सजा

वाशिंगटन। न्यू जर्सी के पूर्व अमेरिकी सीनेटर और डेमोक्रेट बॉब मेनेंडेज को बुधवार दोपहर एक अदालत ने 11 साल की सजा सुनाई। अदालत ने पिछले साल उन्हें सोने की छड़ों, एक लग्जरी कार, अन्य वस्तुओं के रूप में रिश्वत के बदले अपने कार्यालय की शक्ति का दुरुपयोग करने के अलावा जबरन वसूली, न्याय में बाधा डालने के साथ मिस्र और कतर से जुड़े व्यापारियों के पक्ष में काम करने के लिए रिश्वत लेने का दोषी ठहराया था।

एबीसी न्यूज की खबर के अनुसार, न्यायाधीश सिडनी स्टीन ने पूर्व सीनेटर बॉब को सजा सुनाते हुए टिप्पणी की, ”आप हमारी राजनीतिक व्यवस्था के शीर्ष पर खड़े थे। रास्ते में कहीं, अपना रास्ता भूल गए।” 71 वर्षीय मेनेंडेज विदेशी एजेंट के रूप में कार्य करने के लिए दोषी ठहराए जाने वाले कांग्रेस के पहले मौजूदा सदस्य बन गए। उनके बच्चे एलिसिया और रॉब सजा के फैसले के वक्त अदालत में मौजूद रहे। इस फैसले से पहले मेनेंडेज को रिश्वत देने के दोषी न्यू जर्सी के दो व्यापारियों वेल हाना को आठ साल और फ्रेड डाइब्स को सात साल जेल की सजा सुनाई गई।

सजा पर फैसला आने के बाद मेनेंडेज ने अभियोजन को ‘चुड़ैल शिकार और राजनीतिक जादू-टोना’ कहा। उन्होंने दावा किया कि वह निर्दोष हैं। वह इस फैसले के खिलाफ अपील दायर करेंगे। मेनेंडेज ने कहा कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप सही व्यक्ति हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि ट्रंप न्यायिक प्रणाली में सुधार करेंगे। न्यूयॉर्क के दक्षिणी जिले के अमेरिकी वकील डेनिएल सैसून ने कहा कि यह सजा सत्ता के गंभीर दुरुपयोग का परिणाम है। न्यायाधीश ने फैसले में साफ किया है कि मेनेंडेज को 6 जून तक जेल में रिपोर्ट नहीं करना होगा। 18 मार्च को मेनेंडेज की पत्नी नादीन को इसी तरह के भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी के आरोपों पर सुनवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments