Homeबिहारकोर्ट कैंपस में पत्नी का हाईवोल्टेज ड्रामा: पति को घसीटा, काटा हाथ।...

कोर्ट कैंपस में पत्नी का हाईवोल्टेज ड्रामा: पति को घसीटा, काटा हाथ। पढ़े पूरा मामला…

पूर्णिया : सिविल कोर्ट परिसर में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक महिला ने अपने पति को पकड़कर मारपीट शुरू कर दी। महिला ने पति का कॉलर पकड़कर उसे घसीटा, पटकने का प्रयास किया और हाथ में दांत तक काट लिया। घटना के दौरान कोर्ट परिसर में मौजूद पुलिसकर्मी महिला को शांत कराने और दोनों को अलग करने की कोशिश करते रहे, लेकिन महिला काफी देर तक नहीं मानी।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मामला बढ़ता देख कोर्ट ड्यूटी में तैनात अन्य महिला और पुरुष पुलिसकर्मियों को भी बुलाना पड़ा। काफी मशक्कत के बाद दोनों को कोर्ट परिसर से बाहर सड़क की ओर ले जाया गया, लेकिन वहां भी हंगामा जारी रहा। देखते ही देखते मौके पर सैकड़ों लोगों की भीड़ जुट गई।


महिला सोनी कुमारी ने आरोप लगाया कि उसकी शादी मरगूब आलम से हुई थी और शादी के बाद उसे विदा कर साथ नहीं रखा गया। उसने आरोप लगाया कि पति उसे बेंगलुरु के रेड लाइट एरिया में बेचकर दूसरी शादी कर चुका है। महिला का कहना है कि दोनों के बीच मामला न्यायालय में चल रहा है और उसी सिलसिले में वह कोर्ट पहुंची थी। महिला ने यह भी आरोप लगाया कि कुछ दिन पहले पति ने साथ रहने का भरोसा देकर उससे जमीन बेचवाकर दो लाख रुपये लिए।


वहीं, पति मरगूब आलम ने महिला के आरोपों से इतर कहा कि पत्नी उसके साथ अत्याचार करती है। उसने कहा कि “जब इतने लोगों के बीच ऐसा व्यवहार कर रही है, तो पहले मेरे साथ कैसा व्यवहार करती होगी।” बताया जाता है कि महिला का घर कोसकापुर क्षेत्र में है, जबकि युवक का घर बेसरा विशनपुर बताया जा रहा है। मामले को लेकर कोर्ट परिसर में देर तक चर्चा होती रही।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments