Homeझारखंडमल्लिकार्जुन खड़गे का बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर जोरदार स्वागत

मल्लिकार्जुन खड़गे का बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर जोरदार स्वागत

रांची । भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर सोमवार को कांग्रेस नेताओं ने जोरदार स्वागत किया। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश ठाकुर, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय, रांची संसदीय सीट से उम्मीदवार यशस्विनी सहाय और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुरेंद्र सिंह सहित अन्य ने खड़गे का अभिवादन किया। खड़गे हजारीबाग संसदीय क्षेत्र के बरही तथा चतरा लोकसभा क्षेत्र के लातेहार में जनसभा को संबोधित करने के लिए रांची पहुंचे। यहां से वे जनसभा के लिए रवाना हो गये।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments