Homeअन्तर्राष्ट्रीयदिल्ली दौरे के बाद उठे कई सवाल, आखिर राहुल गांधी से क्यों...

दिल्ली दौरे के बाद उठे कई सवाल, आखिर राहुल गांधी से क्यों नहीं मिले विजय?

चेन्नई। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री बनने के बाद विजय पहली बार दाे दिवसीय आधिकारिक दौरे पर दिल्ली गए थे। वे कल सुबह 10 बजे चेन्नई से विशेष विमान से रवाना हुए और दोपहर करीब 1 बजे राजधानी पहुंचे। वहां उन्होंने सबसे पहले तमिलनाडु भवन का दौरा किया, जहां अधिकारियों ने पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया। इसके बाद वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया। इसके बाद शाम करीब 4:30 बजे प्रधानमंत्री कार्यालय में मुख्यमंत्री विजय ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की और उन्हें विभिन्न मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा। मुख्यमंत्री विजय ने प्रधानमंत्री के समक्ष विशेष रूप से मेकेदातु बांध विवाद और तमिल थाई वाझ्थु विवाद सहित राज्य से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों को उठाया। प्रधानमंत्री से मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री विजय ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से भी मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने तमिलनाडु के विकास के लिए बंदरगाह, राष्ट्रीय राजमार्ग, रेलवे परियोजनाओं और औद्योगिक कॉरिडोर के लिए प्राथमिकता के आधार पर पर्याप्त वित्तीय सहायता देने की मांग की। इसके अलावा उन्होंने होसुर, कोयंबटूर और मदुरै जैसे आर्थिक और औद्योगिक रूप से महत्वपूर्ण शहरों में मेट्रो रेल परियोजनाएं लागू करने की मांग भी केंद्रीय वित्त मंत्री के समक्ष रखी। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय के दिल्ली दौरे के एक महत्वपूर्ण जानकारी सामने आई थी कि उन्हें आज लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी से मुलाकात करनी थी, लेकिन वे उनसे मिले बिना ही दिल्ली से रवाना हो गए। मुख्यमंत्री विजय के सोनिया गांधी और राहुल गांधी से मुलाकात न करने के बाद इसे लेकर राजनीतिक हलकों में कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। इस बीच कांग्रेस सांसद क्रिस्टोफर तिलक ने इस मुद्दे पर महत्वपूर्ण स्पष्टीकरण दिया है। उन्होंने कहा, “तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय 11 जून को नीति आयोग की बैठक में भाग लेने के लिए फिर से दिल्ली आएंगे। उस दौरान वे निश्चित रूप से सोनिया गांधी और राहुल गांधी से मुलाकात करेंगे।” उन्होंने यह भी बताया कि वर्तमान समय में दिल्ली में कांग्रेस पार्टी के भीतर कई महत्वपूर्ण बैठकों और रणनीतिक चर्चाओं का दौर चल रहा है। कर्नाटक के कई वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिल्ली पहुंचे हुए हैं और पिछले दो दिनों से झारखंड राज्यसभा सीट आवंटन सहित कई अहम मुद्दों पर पार्टी के अंदर गहन चर्चा हो रही है। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से मुलाकात करने के बाद गुरुवार दोपहर करीब 1 बजे चेन्नई लौट आए। मुख्यमंत्री विजय काे आज कांग्रेस नेता साेनिया गांधी और राहुल गांधी से मुलाकात किए बगैर ही लाैट आए हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments