Homeझारखंडमुक्ति संस्था ने 34 लावारिश शवों का किया अंतिम संस्कार

मुक्ति संस्था ने 34 लावारिश शवों का किया अंतिम संस्कार

रांची : मुक्ति संस्था ने रविवार को जुमार नदी के तट पर 34 अज्ञात शवों का पूरे विधि-विधान से अंतिम संस्कार किया। मुक्ति संस्था के सदस्य रिम्स के मोर्चरी गृह से अज्ञात शवों को निकालकर जुमार नदी के तट पर लेकर गए। संस्था के अध्यक्ष प्रवीण लोहिया ने अज्ञात शवों को मुखाग्नि दी।

संस्था के अध्यक्ष प्रवीण लोहिया ने कहा कि मुक्ति संस्था ने अबतक कुल 1917 अज्ञात शवों का अंतिम संस्कार किया है। अंतिम अरदास परमजीत सिंह टिंकू ने किया।

इस मौके पर संस्था के रवि अग्रवाल, सीताराम, कौशिक, कमल चौधरी, उज्ज्वल जैन, आशीष भाटिया, रतन अग्रवाल, संदीप कुमार, सुनील अग्रवाल, बलबीर जैन, मोती सिंह, नीरज खेतान, अमित किशोर, संजय सिंह, विनोद जैन बेगवानी, हरीश नागपाल, आरके गांधी, विजय धानुका, विष्णु गोयल और आदित्य शर्मा सहित अन्य उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments