Homeझारखंडकाल बैसाखी के चलते वज्रपात और चल रही हवाएं

काल बैसाखी के चलते वज्रपात और चल रही हवाएं

रांची। झारखंड के अलग-अलग हिस्सों में पिछले 10 दिनों से गर्जन, वज्रपात और तेज हवाएं चल रही हैं। वहीं मंगलवार रांची और आसपास के इलाकों में आंशिक बादल छाए रहे और मध्यम गति की हवाएं चली। इससे गर्मी का एहसास कम हुआ। मौसम में यह बदलाव काल बैसाखी के चलते हुआ है। यह जानकारी मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने मंगलवार को दी। उन्होंने बताया कि काल बैसाखी अप्रैल-मई में पूर्वी भारत में आने वाला एक मौसमी तूफान है, जिसमें तेज हवा, बारिश और वज्रपात एक साथ होते हैं। इसके चलते बंगाल की खाड़ी से नमी आ रही है। इसके कारण मौसम में परिवर्तन देखा जा रहा है।

उन्होंने बताया कि झारखंड में यह स्थिति 18 अप्रैल तक देखने को मिलेगी। राज्य के विभिन हिस्सों में हल्की बारिश, गर्जन और वज्रपात होने की आशंका है। साथ ही 30-50 कि रफ्तार से तेज हवा चल सकती है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments