HomeBlogरामलला के दर्शन कर लौट रहे तीन दोस्तों की भीषण सड़क हादसे...

रामलला के दर्शन कर लौट रहे तीन दोस्तों की भीषण सड़क हादसे में मौत

  • यूपी में कार ने डिवाइडर तोड़ बस में मारी टक्कर हुई दुर्घटना, बस सवार 6 यात्री जख्मी

मोतिहारी,।

पूर्वी चंपारण जिले के तीन दोस्तों का अयोध्या में रामलला का दर्शन नहीं भाया। उनकी कार अयोध्या से लौटते वक्त यूपी के बस्ती के करीब 130 किलोमीटर की रफ्तार में अनियंत्रित होकर डिवाइडर तोड़ते हुए एक बस से जा टकराई। इस दुर्घटना में कार सवार दो युवकों की मौत मौके पर हो गई। जबकि जख्मी तीसरे युवक ने इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया। वहीं इस दुर्घटना से बस में सवार छह यात्री जख्मी हो गए हैं। जिनका इलाज चल रहा है। दुर्घटना की सूचना पर मृतकों के परिजन यूपी के लिए रवाना हो गए हैं।

मृतकों की पहचान पूर्वी चंपारण के पीपरा थाना क्षेत्र के चिंतामनपुर गांव निवासी मधुसूदन सिंह ( मोहन सिंह) के 32 वर्षीय पुत्र कुंदन कुमार, कल्याणपुर थाना क्षेत्र के फुलवरिया (माधोपुर दामु) गांव निवासी राम तपस्या सिंह के 40 वर्षीय पुत्र पंकज कुमार और केसरिया थाना क्षेत्र (फुलतकिया) निवासी मोहन प्रसाद के 40 वर्षीय पुत्र रितिक कुमार शामिल हैं। दुर्घटना की सूचना पर मृतकों के परिवार में कोहराम मच गया है।

-130 की रफ्तार पर बिगड़ा नियंत्रण

जानकारी के अनुसार, तीनों दोस्त अपनी कार से अयोध्या घूमने और भगवान श्रीराम के दर्शन करने गए थे। अयोध्या से वापस घर लौटने के दौरान रठिया ओवरब्रिज के समीप उनकी कार की गति बेहद तेज थी, जो करीब 130 किलोमीटर प्रति घंटा आंकी गई है। इसी अत्यधिक रफ्तार के कारण अचानक चालक का कार पर से नियंत्रण बिगड़ गया। अनियंत्रित कार डिवाइडर को तोड़ती हुई सड़क के दूसरी लेन में जा पहुंची और सामने से आ रही एक बस से जोरदार तरीके से टकरा गई।

टक्कर इतनी भयानक थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। कार में सवार कुंदन कुमार और पंकज कुमार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं, रितिक कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने तुरंत अस्पताल पहुंचाया, लेकिन इलाज के दौरान उन्होंने भी दम तोड़ दिया। इस हादसे में कार की टक्कर से बस में सवार छह अन्य यात्री भी घायल हो गए। पुलिस ने सभी घायल बस यात्रियों को अस्पताल में भर्ती कराया है, जहाँ उनका इलाज जारी है।

  • घर का बड़ा बेटा था कुंदन

मृतकों में शामिल चिंतावनपुर के कुंदन कुमार अपने परिवार के मुख्य कमाऊ सदस्य था। दो भाइयों में सबसे बड़े कुंदन दिल्ली में रहकर काम करते था। वह हाल ही में दिल्ली से अपने गांव वापस आया था और दोस्तों के साथ अयोध्या घूमने का प्लान बनाया था। कुंदन की मौत से उसके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
हादसे की खबर मिलते ही मृतकों के परिजन रोते-बिलखते शवों को वापस लाने के लिए यूपी स्थित बस्ती के लिए रवाना हो गए हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments