Homeझारखंडझारखंड का अस्तित्व मिटाना चाहती है भाजपा : प्रदीप यादव

झारखंड का अस्तित्व मिटाना चाहती है भाजपा : प्रदीप यादव

रांची। झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र का दूसरा दिन साेमवार काे हंगामेदार रहा। सदन के बाहर और अंदर सत्ता पक्ष और विपक्ष ने एक-दूसरे पर जमकर निशाना साधा। प्रदीप यादव ने भाजपा पर झारखंड का विभाजन करने का आरोप लगाया। उनका इशारा भाजपा सांसद निशिकांत दुबे के बयान पर था। उन्होंने कहा कि झारखंड के अस्तित्व को भाजपा मिटाना चाहती है। जम्मू-कश्मीर को भी इनलोगों ने बांटने की कोशिश की। चुनाव में भाजपा का सूपड़ा साफ हो जाएगा। कांग्रेस विधायक शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा कि भाजपा के नेता कहते हैं कि बांग्लादेशी घुसपैठिये आदिवासी महिलाओं से शादी कर रहे हैं, बच्चा पैदा कर रहे हैं। ये आदिवासी महिलाओं का अपमान है। इसके लिए इन्हें क्षमा मांगनी होगी।

सहायक पुलिसकर्मियों की मानदेय वृद्धि पर सरकार का जवाब स्पष्ट नहीं : विनोद

भाकपा माले विधायक विनोद सिंह ने कहा कि सहायक पुलिसकर्मियों की मानदेय वृद्धि और नियुक्ति में प्राथमिकता को लेकर सरकार का जवाब स्पष्ट नहीं है। इस पर सरकार ने जवाब देते हुए कहा कि सहायक पुलिसकर्मियों के विभिन्न मांगों के संदर्भ में सरकार द्वारा गठित समिति में शामिल विधायक और सहायक पुलिसकर्मियों के प्रतिनिधि के साथ हुए समझौता के क्रम में कार्रवाई जारी है। विनोद सिंह ने पूछा था कि क्या सरकार सहायक पुलिसकर्मियों की सेवा विस्तार, मानदेय वृद्धि और स्थायी नियुक्ति में प्राथमिकता देने का विचार रखती है? सरकार के साथ हुए समझौते के बाद सहायक पुलिसकर्मियों का आंदोलन स्थगित कर दिया। सरकार के प्रतिनिधि के साथ हुई बातचीत के बाद यह तय हुआ कि सहायक पुलिसकर्मियों के मानदेय में 30 फीसदी की बढ़ोत्तरी की जाएगी। मतलब करीब 3000 रुपये की बढोत्तरी मानदेय में प्रतिमाह सहायक पुलिसकर्मियों की बढ़ोत्तरी हो जायेगी। साथ ही उन्हें सिपाही की तर्ज पर छुट्टी भी दी जाएगी। सिपाही की तर्ज पर वर्दी भत्ता भी दिया जाएग। अगले एक वर्ष के लिए सहायक पुलिसकर्मियों का होगा सेवा विस्तार होगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments