आदिवासी संगठनों की बैठक में इस पार्टी को को समर्थन देने पर बनी सहमति

रांची। रांची के हातमा स्थित सरना स्थल में मुख्य पाहन जगलाल पाहन के आवास में रांची लोकसभा क्षेत्र के विभिन्न आदिवासी संगठनों, सामाजिक अगुआ और विभिन्न मौजा के पाहनों की बैठक हुई। इस दौरान भाजपा के संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह और रांची लोकसभा क्षेत्र के प्रत्याशी संजय सेठ ने मुख्य सरना पूजा स्थल में पूजा-अर्चना करने के बाद मुख्य पाहन जगलाल पाहन से जीत का आशीर्वाद मांगा।

इसके बाद विभिन्न आदिवासी संगठनों के प्रतिनिधियों की बैठक हुई। इस बैठक की अध्यक्षता मुख्य पाहन जगलाल ने किया। प्रत्येक संगठन के पदाधिकारियों से विचार-विमर्श करने के बाद 25 मई को लोकसभा चुनाव के मतदान में देश और समाज के विकास, कल्याण, उन्नति, अस्मिता और अस्तित्व के रक्षा के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को समर्थन देने की सहमति बनी। इस कार्य को गति देने के लिए उपस्थित संगठनों ने गांव भ्रमण कार्यक्रम कर लोगों को मोदी सरकार के दस वर्षों का उपलब्धियों को बताकर रांची लोकसभा क्षेत्र के प्रत्याशी संजय सेठ को भारी मतों से जिताने का संकल्प लिया। बैठक में मुख्य रूप से केंद्रीय सरना समिति अध्यक्ष बबलू मुंडा, केंद्रीय धुमकुड़िया अध्यक्ष सुनील टोप्पो, छोटानागपुर सरना समिति अध्यक्ष बिरसा पहान सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *