Homeराष्ट्रीयइंडिया गेट से कर्तव्य पथ तक निकली भव्य तिरंगा यात्रा

इंडिया गेट से कर्तव्य पथ तक निकली भव्य तिरंगा यात्रा

नई दिल्ली। हर घर तिरंगा अभियान के तहत बुधवार को इंडिया गेट से कर्तव्य पथ तक भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। दिल्ली सरकार की ओर से आयोजित इस यात्रा में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के साथ भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा शामिल हुए।

तिरंगा यात्रा इंडिया गेट से शुरू होकर रफी मार्ग होते हुए कर्तव्य पथ तक पहुंची। इसमें हजारों स्कूली और कॉलेज विद्यार्थियों, एनसीसी कैडेट्स, एनएसएस स्वयंसेवकों, युवाओं और नागरिकों ने हाथों में तिरंगा लेकर उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में दिल्ली सरकार के मंत्री प्रवेश साहिब सिंह, आशीष सूद, सरदार मनजिंदर सिंह सिरसा और रविंद्र इंद्राज सिंह सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

हर घर तिरंगा अभियान से जुड़ने का आह्वान

नितिन नवीन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर हर घर तिरंगा अभियान जनभागीदारी का सशक्त आंदोलन बन चुका है। उन्होंने देशवासियों से स्वतंत्रता दिवस पर अमर शहीदों को नमन करते हुए अपने घरों पर तिरंगा फहराने और राष्ट्रीय एकता व अखंडता को मजबूत करने का संकल्प लेने की अपील की।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि 15 अगस्त केवल स्वतंत्रता का उत्सव नहीं, बल्कि भारत की विकास यात्रा और उपलब्धियों को स्मरण करने का अवसर भी है। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद देश ने विज्ञान, तकनीक, अर्थव्यवस्था, शिक्षा और आधारभूत संरचना सहित अनेक क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रगति की है।

उन्होंने दिल्लीवासियों से अपील की कि स्वतंत्रता दिवस पर प्रत्येक घर तिरंगे के रंग में रंगा दिखाई दे और लोग अपने घरों की छतों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराकर तिरंगे के साथ अपनी तस्वीरें साझा करें। उनके अनुसार यह अभियान राष्ट्र के प्रति सम्मान, गौरव और एकता की सामूहिक अभिव्यक्ति है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments