Homeअन्तर्राष्ट्रीयतृणमूल विधायक के घर की ताला तोड़कर पुलिस ने की छापेमारी। कौन...

तृणमूल विधायक के घर की ताला तोड़कर पुलिस ने की छापेमारी। कौन है ये विधायक जानने के लिए क्लिक करें…

कोलकाता : पश्चिम बंगाल के कमरहाटी से तृणमूल कांग्रेस विधायक मदन मित्रा के आवास ‘उदय विला’ पर रविवार को पुलिस ने छापेमारी की। बैरकपुर पुलिस आयुक्तालय की टीम ने दक्षिण डिवीजन के पुलिस उपायुक्त द्युतिमान भट्टाचार्य के नेतृत्व में यह कार्रवाई की। तलाशी के दौरान कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज जब्त किए गए हैं, जिनकी जांच की जा रही है।

जानकारी के अनुसार, पुलिस टीम जब मौके पर पहुंची तो आवास बंद मिला और विधायक मदन मित्रा वहां मौजूद नहीं थे। इसके बाद पुलिस ने ताला तोड़कर परिसर में प्रवेश किया और करीब एक घंटे तक गहन तलाशी अभियान चलाया।

प्राथमिक जांच में सामने आया है कि जिस परिसर में मदन मित्रा का आवास और पार्टी कार्यालय संचालित होता है, उसकी जमीन को लेकर विवाद है। आरोप है कि संबंधित भूमि किसी केंद्रीय सरकारी संस्था की संपत्ति हो सकती है। इसी मामले में स्वामित्व और निर्माण की वैधता को लेकर जांच की जा रही है।

स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, मदन मित्रा समय-समय पर इस आवास में ठहरते हैं, लेकिन संपत्ति के कानूनी स्वामित्व को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है। पुलिस ने तलाशी के दौरान कुछ दस्तावेज अपने कब्जे में लिए हैं, जिनकी जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

तलाशी पूरी होने के बाद पुलिस टीम ने परिसर को दोबारा बंद किया और वहां से रवाना हो गई। हालांकि, इस पूरे मामले पर पुलिस की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

मदन मित्रा के करीबी सूत्रों का कहना है कि वह फिलहाल दक्षिण कोलकाता स्थित अपने आवास पर मौजूद हैं। रविवार को तृणमूल कांग्रेस की संसदीय दल की बैठक मुख्यमंत्री और पार्टी प्रमुख ममता बनर्जी के कालीघाट स्थित आवास पर आयोजित की गई है, जिसमें शामिल होने के लिए वह दक्षिण कोलकाता में हैं।

इस बीच राजनीतिक गलियारों में इस कार्रवाई को लेकर चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। साथ ही तृणमूल कांग्रेस की बैठक में पार्टी के निर्वाचित विधायकों की मौजूदगी पर भी सबकी नजर बनी हुई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments