Homeअन्तर्राष्ट्रीयकतर का ईरान के तीन पायलटों को हिरासत में लेने के दावे...

कतर का ईरान के तीन पायलटों को हिरासत में लेने के दावे से इनकार

दोहा (कतर)। कतर ने ईरान के तीन पायलटों को हिरासत में लेने के दावे को पूरी तरह खारिज कर दिया है। कतर के विदेश मंत्रालय ने इन खबरों को बेबुनियाद और गुमराह करने वाला बताया है। मंत्रालय ने कहा कि ऐसे दावों से क्षेत्रीय तनाव कम करने के लिए चल रहे राजनयिक प्रयासों को नुकसान पहुंच सकता है।

कतर विदेश मंत्रालय ने दी सफाई

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता डॉ. माजिद मोहम्मद अल-अंसारी ने समाज माध्यम पर पोस्ट कर कहा कि ईरानी पायलटों को हिरासत में लेने की खबरें पूरी तरह गलत हैं। उन्होंने कहा कि कतर के हवाई क्षेत्र के उल्लंघन और लक्ष्य की दिशा की पुष्टि होने के बाद संबंधित पायलटों से संपर्क करने की कोशिश की गई थी।

उन्होंने बताया कि नियमों का पालन करने और संपर्क स्थापित करने के प्रयास के बावजूद कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद अंतरराष्ट्रीय कानून के तहत कतर ने अपने क्षेत्र की सुरक्षा के लिए जरूरी कदम उठाए।

पायलटों के अवशेष खोजने में मदद का दावा

अल-अंसारी ने कहा कि कतर की खोज एवं बचाव टीमों ने पायलटों के अवशेषों को खोजने में अपनी जिम्मेदारी निभाई। कतर ने अंतरराष्ट्रीय मानवीय कानून के प्रावधानों के तहत मिले एक पायलट के अवशेष ईरान को सौंपने के लिए बातचीत भी की।

उन्होंने बताया कि कतर ने अप्रैल में खोज एवं बचाव अभियान से जुड़ी जानकारी साझा करने के लिए ईरानी टीम को आमंत्रित किया था, लेकिन ईरान की ओर से अब तक इस निमंत्रण का कोई जवाब नहीं मिला है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments