Homeराष्ट्रीयसोनू सूद और माँ मातंगी दिव्य धाम मिलकर करेंगे जनसेवा, बस्तर में...

सोनू सूद और माँ मातंगी दिव्य धाम मिलकर करेंगे जनसेवा, बस्तर में शिक्षा-स्वास्थ्य पर रहेगा फोकस

दुर्ग। बॉलीवुड अभिनेता एवं समाजसेवी सोनू सूद ने शनिवार देर शाम माँ मातंगी दिव्य धाम, जामगांव के पीठाधीश्वर डॉ. प्रेमासाई महाराज से मुलाकात की। इस दौरान शिक्षा, स्वास्थ्य, गौसंरक्षण और विशेष रूप से बस्तर क्षेत्र के जरूरतमंद लोगों के लिए संयुक्त रूप से जनसेवा कार्यों को आगे बढ़ाने पर चर्चा हुई।

प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव का दिया निमंत्रण

डॉ. प्रेमासाई महाराज ने सोनू सूद का स्वागत करते हुए उन्हें माँ कोत्रवै प्रतिमा स्थापना एवं प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव में शामिल होने का आमंत्रण दिया, जिसे सोनू सूद ने सहर्ष स्वीकार किया।

शिक्षा और स्वास्थ्य सेवा को मिलेगा विस्तार

बैठक में माँ मातंगी दिव्य धाम की ओर से संचालित शिक्षा सहायता, अस्थमा के निःशुल्क उपचार, आर्थिक सहयोग, गौसंरक्षण तथा आईटीबीपी जवानों के आध्यात्मिक मार्गदर्शन जैसे जनकल्याणकारी कार्यों की जानकारी साझा की गई। साथ ही आगामी दिनों में “माँ मातंगी शिक्षा रत्न” सम्मान और बच्चों के लिए नैतिक शिक्षा एवं संस्कार कक्षाएं शुरू करने की योजना पर भी चर्चा हुई।

बस्तर में संयुक्त सेवा अभियान

दोनों पक्षों ने बस्तर क्षेत्र में शिक्षा, स्वास्थ्य, युवाओं, आदिवासी समुदाय और जरूरतमंद परिवारों के लिए जनसेवा कार्यों को संयुक्त रूप से आगे बढ़ाने पर सहमति जताई। माँ मातंगी दिव्य धाम ने सूद चैरिटी फाउंडेशन के अभियानों में हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया।

‘सेवा ही समाज को जोड़ने का माध्यम’

सोनू सूद ने कहा कि सेवा के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाया जा सकता है। उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य और जरूरतमंद परिवारों के उत्थान के लिए अपने चैरिटी कार्यों को निरंतर जारी रखने की प्रतिबद्धता दोहराई।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments