रांची। झारखंड में भर्ती परीक्षाओं को लेकर चल रहे विवाद के बीच हेमंत सोरेन सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को जेएसएससी-सीजीएल परीक्षा रद्द करने का ऐलान किया। मुख्यमंत्री ने मंत्रियों के साथ करीब चार घंटे तक चली बैठक के बाद मीडिया से बातचीत में यह जानकारी दी।
जेएसएससी-सीजीएल परीक्षा होगी रद्द
मुख्यमंत्री ने कहा कि जेएसएससी-सीजीएल परीक्षा को लेकर सामने आई गड़बड़ियों और जांच रिपोर्ट के आधार पर परीक्षा रद्द...